RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment 2024

RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2024:राजस्थान की युवा पीढ़ी के लिए खुशखबरी!2024 में RPSC सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में 25,500 से अधिक वरिष्ठ शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं।राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इस भर्ती की सूचना दी जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारी – RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment

  • कुल पदों की संख्या: 25,500+
  • ऑनलाइन आवेदन: अधिसूचना जारी होने के बाद
  • विभाग: शिक्षा विभाग, राजस्थान

आयु सीमा

आरपीएससी सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा इस प्रकार है|

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
    आयु की गणना आरपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है|

  • सामान्य वर्ग: ₹600
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/दिव्यांगजन: ₹400
    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के द्वारा किया जा सकेगा।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और बीएड होना अनिवार्य है। पूर्ण विवरण भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में पाया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन में परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होते ही शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म को समय सीमा के अंदर भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2024:राजस्थान में 25,500 से अधिक सेकंड ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए और तैयार होना चाहिए।